{"_id":"34957eae4ab9dab7b3c292af24312c1e","slug":"girl-charges-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप से मुकर गई लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोप से मुकर गई लड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Mar 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ निवासी युवती ने पहले तो युवक पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया, लेकिन अदालत में बयान से मुकर गई।
विज्ञापन
अदालत ने युवती के बयान के आधार पर एमबीए के छात्र को रेप के आरोप से बरी कर दिया। द्वारका स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट न्यायाधीश योगेश खन्ना ने फैसले में कहा कि पीड़िता ने बयान में कहा है कि युवक ने उससे कभी भी विवाह का वादा नहीं किया था।
दोनों के बीच शारीरिक संबंध आपसी रजामंदी से बने थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। युवती ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2011 में एमबीए करने के दौरान वे मिले थे।
इसी दौरान युवक ने उसे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिए, जब वह गर्भवती हो गई तो उसने विवाह से इंकार कर दिया।