{"_id":"59a99be14f1c1b41738b4bb9","slug":"girl-boy-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक, युवती की संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक, युवती की संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
suicide at railway track
फरीदाबाद के मलेरना रेलवे ओवरब्रिज के पास युगल जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जीआरपी ने आधार कार्ड के जरिये युवक की पहचान कर ली है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है, उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना नई दिल्ली से आगरा जाने के दौरान सुबह करीब 8.30 बजे की है। जीआरपी अब मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि मलेरना गांव के पास आगरा की ओर जाने वाली अप मेन लाइन के किनारे दो शव पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर युवक एवं युवती का शव मिला। युवक के पास से आधार कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी अमन रजा पुत्र शाहिद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
लड़की की पहचान दिल्ली के प्रेमनगर निवासी रेनू शर्मा के रूप में हुई है। जीआरपी को युवक-युवती के पास आगरा जाने का जनरल कोच का टिकट मिला है। जीआरपी को आशंका है कि युवक युवती प्रेमी जोड़े हो सकते हैं। अब परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
एएसआई सूरतपाल चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक के शव पर रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थर और घास के निशान पाए गए है जिससे पता चलता है कि दोनों चलती ट्रेन से गिरे है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उनके यहां पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।