फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl and boy dead by accident by truck

कैंटर ने बीसीए स्टूडेंट युवक-युवती को कुचला, मौत

Mon, 06 Nov 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
girl and boy dead by accident by truck
demo pic

एनएच-24 पर सोमवार दोपहर को सुंदरदीप कालेज से घर लौट रहे स्कूटी सवार बीसीए स्टूडेंट युवक और युवती को कैंटर ने रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। मसूरी पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। योगेश ने हेलमेट पहन रखा था।

विज्ञापन


प्रताप विहार निवासी सौम्या उर्फ काव्या गुप्ता (20) और योगेश (19) एनएच-24 स्थित सुंदरदीप कालेज में बीसीए फाइनल ईयर में पढ़ते थे। दोपहर पौने तीन बजे कालेज बंद होने के बाद योगेश के साथ सौम्या स्कूटी से घर लौट रही थी। हाईवे पर वेंदाता फार्म हाउस के सामने पहुंचने पर बेकाबू कैंटर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए योगेश को राहगीर कोलंबिया एशिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह कैंटर मौके पर ही छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ मसूरी सतेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed