{"_id":"114b3b03cf08da38737ce9524c10cad4","slug":"ghaziabad-imposed-on-women-by-the-ig-charged-with-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की महिला ने आईजी पर लगाया रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद की महिला ने आईजी पर लगाया रेप का आरोप
अमर उजाला, वैशाली
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आईपीएस अधिकारी और आईजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर ने गाजियाबाद की एक महिला द्वारा राज्य महिला आयोग में लगाए गए रेप के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे रसूखदारों की साजिश बताया है।
आईजी अमिताभ ठाकुर और एनजीओ संचालिका उनकी पत्नी नूतन ठाकुर का कहना है कि उन्होंने पिछले दिनों कुछ रसूखदारों के खिलाफ एक्शन करने की बात की थी। इसी के चलते अब उन्हें रेप जैसे फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है।
रविवार देर शाम आईजी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने मीडिया को जारी एक ईमेल के माध्यम से बताया कि गाजियाबाद में रहने वाली एक महिला ने 14 जनवरी को राज्य महिला आयोग को एक प्रार्थना पत्र देकर उन पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उन्हें 15 जनवरी को हुई। फोन पर हुई बात में अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने नोएडा अथारिटी में भ्रष्टाचार में लिप्त रहे एक चीफ इंजीनियर, पूर्व मंत्री और गाजियाबाद के एक प्रबुद्ध समाज सेवी के खिलाफ आवाज उठाई थी।
उन्हें पूरी आशंका है इन्हीं किसी रसूखदारों ने साजिश रचकर एक महिला के माध्यम से उन पर रेप जैसा घिनौना आरोप लगवाया है।
अमिताभ ठाकुर के अनुसार उन्होंने डीजी से मुलाकात के बाद इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने निजी मकान में रहने पर भी अब खतरा जताते हुए सरकारी आवास की मांग डीजी से की है।
लखनऊ में है आरोप लगाने वाली महिला
अमर उजाला टीम रविवार शाम आरोप लगाने वाली महिला के घर पहुंची, लेकिन महिला वहां नहीं मिली। वह पति के साथ लखनऊ गई हुई थी। महिला के पति एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं।
परिवार के अन्य लोगों ने इस संबंध में जानकारी होने से मना कर दिया है। मोबाइल पर महिला और उनके पति से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर बात नहीं हो सकी। परिवारवालों ने बताया कि महिला और उनके पति मंगलवार को गाजियाबाद आएंगे।