फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangster sandeep gadoli girfriend divya and her mother arrested by mumbai police in gurgaon

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकांउटर में शामिल गर्लफ्रेंड दिव्या और उसकी मां गिरफ्तार

Thu, 14 Jul 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 14 Jul 2016 06:50 PM IST
सार

  • गाड़ौली एनकाउंटर की चश्मदीद है दिव्या पाहुजा, गैंगस्टर के साथ कमरे में थी
  • मुंबई पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थीं मां बेटी
  • सिटी थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ मुंबई ले गई एसआईटी
  • इस मामले में सबसे अहम गिरफ्तारी, साजिश में शामिल होने का है आरोप

विज्ञापन
gangster sandeep gadoli girfriend divya and her mother arrested by mumbai police in gurgaon
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले की चश्मदीद और साजिश में शामिल उसकी कथित प्रेमिका दिव्या पाहुजा और उसकी मांग को मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसआईटी दोनों को सिटी थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ हवाई जहाज से मुंबई चली गई।

विज्ञापन


पाहूजा मुंबई पुलिस के प्रोवेशनल इंस्पेक्टर रविंदर राजेश्वर चार साथी पुलिसकर्मियों पीएन उमले, पीएन सावलान, पीएन रोकड़े व पीसी मोरे के साथ बृहस्पतिवार को पटौदी रोड चौकी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने चौकी प्रभारी मनोज कुमार से महिला पुलिस व अन्य पुलिस बल की मांग की। सुबह 11:40 बजे पुलिस ने बल्देव नगर कॉलोनी की गली नंबर-15 स्थित 226/21 नंबर मकान पर दबिश दी और घर में मौजूद दिव्या पाहुजा व उसकी मां  सोनिया पाहुजा को पकड़कर सिटी थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थीं मां-बेटी

gangster sandeep gadoli girfriend divya and her mother arrested by mumbai police in gurgaon
दिव्या पाहुजा का गुड़गांव स्थित घर और संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला

थाने में दोपहर 1:30 बजे दोनों की गिरफ्तारी दिखाने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को महिला सिपाही बबिता को साथ लेकर  मुंबई ले गई, जहां दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि 7 फरवरी को गुड़गांव पुलिस ने हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप गाड़ौली को मुंबई के अंधेरी स्थित मेट्रो एयरपोर्ट होटल में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद गैंगस्टर के परिजनों ने पुलिस पर संदीप की हत्या का आरोप लगाया।

मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एसआई प्रद्युम्न सहित पांच पुलिस कर्मियों, गैंगस्टर की प्रेमिका दिव्या पाहुजा व उसकी मां सोनिया पाहुजा के अलावा जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब मुंबई पुलिस को गुड़गांव पुलिस के दो और आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed