फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangraped women to drinking bear, ran after throwing

महिला को बीयर पिलाकर किया गैंगरेप, वारदात के बाद फेंककर हुए फरार

Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gangraped  women to drinking bear, ran after throwing
रेप - फोटो : demo pics

दक्षिण-पूर्व जिले के अंबेडकर नगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को मानेसर ले गए और वहां उसे बीयर पिलाकर उसके साथ दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी महिला को दक्षिणपुरी में फेंककर चले गए। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्जकर एक आरोपी को पकड़ लिया है।दूसरे आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित महिला पिंकी(31,बदला हुआ नाम) दक्षिणपुरी में रहती है। पिंकी तलाकशुदा है। उसकी पेशे से बॉडी बिल्डर हरप्रीत(33) से जान पहचान थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद महिला को दक्षिणपुरी में फेंक गए थे आरोपी

Gangraped  women to drinking bear, ran after throwing
गैंगरेप

हरप्रीत उसे सोमवार को मानेसर ले गया। आरोप है कि वहां पिंकी को जबरदस्ती बीयर पिलाई गई। जब पिंकी को नशा हो गया तो हरप्रीत व उसके दोस्त अमन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटनास्थल पर दो और युवक थे। 

वारदात के बाद आरोपी पिंकी को सोमवार की रात दक्षिणपुरी में फेंक कर फरार हो गए। पिंकी ने रात करीब एक बजकर 37 मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने पिंकी की मेडिकल जांच कराई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला दर्जकर एक आरोपी को पकड़ लिया है। ये भी बताया जा रहा है कि गाड़ी से फेंकने केदौरान महिला को काफी चोटें लगी हैं। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिंकी हरप्रीत को काफी समय से जानती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed