फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangrape with two woman

खाकी वर्दी में आए लोगों ने 6 को बंधक बना दो महिलाओं से किया गैंगरेप

Mon, 30 Jan 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 30 Jan 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
gangrape with two woman

पटौदी कस्बे के गांव मंदपुरा के खेतों में बनी एक फैक्टरी कम मुर्गी फार्म में शनिवार देर रात बदमाशों ने  घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की और दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर बदमाशों ने मुनीम व मजदूरों को बंधक बनाया और महिलाओं को अलग कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने मौका मुआयना किया और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

 

gangrape with two woman
पुलिस ने लूटपाट, मारपीट व सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 


गांव मंदपुरा के पूर्व सरपंच शीशराम की खेतों के बीच मां संतोषी कास्टिंग के नाम से डाई बनाने की कंपनी है। कंपनी के ही एक हिस्से में मुर्गी फार्म भी है। यहां काम करने वाले मजदूरों के लिए फैक्ट्री परिसर में ही कमरे बनाए हुए हैं।

शनिवार रात करीब 12:30 बजे सात-आठ बदमाश पीछे की तरफ से फैक्ट्री परिसर के अंदर घुसे। सबसे पहले वह मुर्गी फार्म के नजदीक रह रहे एक कमरे को दरवाजे में धक्का मारकर खुलवाया।
 

gangrape with two woman
gangrape
​यहां बदमाशों ने मजदूर पर पिस्तौल तान दी और उसके हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने उसके कमरे को खंगाला और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर बदमाश उन दोनों को साथ लेकर फैक्ट्री के गेट के पास बने मुनीम कंचन निवासी गांव सहायपुर जिला बुलंदशहर यूपी के कमरे के पास पहुंचे।

मजदूर से आवाज लगवाकर उसका दरवाजा खुलवाया। इसी तरह एक-एक कर सभी मजदूरों से उनके साथियों के कमरे खुलवाए गए। इन सभी के हाथ-पैर बांधकर कमरे में उल्टी दिशा में मुंह करके बैठा दिया गया।


 
विज्ञापन

gangrape with two woman
मुनीम कंचन के कमरे की अलमारी से 22 हजार, जेब से 1100 रुपये के अलावा अन्य सभी मजदूरों के कमरों को भी खंगाला गया। इन सभी के पास से बदमाशों ने 40-50 हजार रुपये लूटे। 

आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने यहां अपने पतियों के साथ रह रही दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यहीं नहीं बदमाशों ने मुर्गी फार्म से मुर्र्गे लाकर वहीं आग में उन्हे भूना और खाया भी।


 

gangrape with two woman
बदमाशों ने सभी मजदूरों के साथ मारपीट की। पीड़ितों का कहना है कि उनके पास रॉड, डंडे व पिस्तौल थी। कई बदमाशों ने खाकी वर्दी पहन रखी थी। बदमाशों ने सभी मजदूरों के फोन भी छीन लिए और उनके सिम निकालकर उन्हे पटककर फेंक दिया।

हैवानियत भरी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तड़के करीब 3:00 बजे फैक्टरी से निकलकर फरार हो गए। बदमाश किस वाहन से आए थे यह पता नहीं चल सका है।


 

gangrape with two woman
एक मजदूर के पास पुराना सिम रखा हुआ था। उसने टूटे मोबाइल को जोड़कर अपने मालिक को फोन किया, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के अलावा सीआईए यूनिट, फोरेंसिक टीम और पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंचे तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।

घटना शनिवार देर रात की है। सात-आठ बदमाशों द्वारा सामूहिक लूटपाट व दो महिलाओं से दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में एसआईटी गठित की जा रही है। अन्य क्राइम यूनिट भी लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। -संदीप खिरवार, पुलिस आयुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed