फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape with woman in a shop by his landlord and others

किराया देने गई महिला से दुकान में गैंगरेप

Sun, 03 Aug 2014 01:47 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
gang rape with woman in a shop by his landlord and others

साइबर सिटी के एक गांव में महिला किरायेदार से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शुक्रवार रात मकान मालिक ने किराया लेने के बहाने महिला को अपनी दुकान में बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर शनिवार को मुख्य आरोपी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

सोनीपत निवासी 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ यहां के एक गांव में नाहर सिंह के मकान में किराये पर रहती है। उसका पति एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

कदम रखते ही अंदर से बंद की दुकान

gang rape with woman in a shop by his landlord and others

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को मकान मालिक नाहर सिंह ने महिला को किराये का हिसाब करने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया। आरोप है कि रात साढ़े नौ बजे जैसे ही दुकान पर पहुंची मकान मालिक ने दुकान अंदर से बंद कर लिया।

इसके बाद अपने दोस्त राजेश के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। देर रात पुलिस को सूचना देने के बाद सेक्टर 10 ए थाना पुलिस ने आरोपी नाहरसिंह और उसके दोस्त राजेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

शनिवार को पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी सिटी नरेंद्र कादियान के अनुसार जल्द ही मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed