युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने मामले की शिकायत प्रशांत विहार थाने में की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, गैंगरेप की पुष्टि के बाद चारों आरोपियों को दबोच लिया गया।
इनकी पहचान राकेश गोयल, गौरव चोपड़ा, इमरान और उमेश के रूप में हुई है। पीड़िता की एक आरोपी से पहले ही पहचान थी। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पढ़िए कैसे हुई ये शर्मनाक घटना
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सरला (21) (बदला हुआ नाम) परिवार के के साथ रोहिणी में रहती है। इसी साल जून में सरला की पंजाब के अमृतसर शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से सरला अपने मायके आई हुई थी।
सरला अकसर रोहिणी सेक्टर-11 स्थित गौरव चोपड़ा नामक एक युवक के हैंडलूम में सामान खरीदने के लिए जाती रहती थी। इसी की वजह से उसकी गौरव से पहचान भी थी।
मंगलवार शाम को सरला हैंडलूम पर पहुंची। गौरव फ्लैट दिखाने के बहाने उसे सेक्टर-25 के एक फ्लैट में ले गया। वहां राकेश, उमेश और इमरान पहले से मौजूद थे।
धमकी देकर करते रहे गैंगरेप
सरला का आरोप है कि चारों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद रात भर धमकी देकर गैंगरेप किया। इधर, रात भर सरला के परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे।
सुबह सरला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को सारी बात बताई। फौरन मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज आरोपियों को दबोच लिया।