फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang rape with a student in a moving car on the expressway

नोएडा : चलती कार में छात्रा से गैंगरेप, सवा घंटे तक सड़क पर चलता रहा दरिंदगी का खेल

Thu, 04 Aug 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 04 Aug 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with a student in a moving car on the expressway

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार शाम चलती कार में दिल्ली की छात्रा के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलवार को चारों आरोपी युवकों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


वहीं पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए भी भेजा गया है।  पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, दिल्ली निवासी 19 वर्षीय छात्रा एक कॉलेज में पढ़ती है। उसकी पहचान दिल्ली के मोती बाग, शास्त्री मार्केट निवासी यूनुस से थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम को यूनुस ने छात्रा से कहीं घुमाकर लाने की बात कही। विश्वास में लेने के लिए उसने छात्रा की छोटी बहन (13 वर्ष) को भी साथ ले चलने के लिए कहा। यूनुस ने अपने साथियों इरफान, कालू और बंटी को भी साथ लेकर कार से शाम छह बजे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे परी चौक पहुंचने के बाद आरोपी छात्रों ने युवती की बहन को कार से उतार दिया। इसके बाद युवती को लेकर आरोपी कार में तेल डलवाने गए। 

आरोपियों ने तुगलपुर बाजार में स्थित पेट्रोल पंप से तेल डलवाया। इसके बाद युवती को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर घुमाते रहे। जहां पर बारी-बारी से आरोपियों ने चलती कार में दुष्कर्म किया।

परी चौक पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

Gang rape with a student in a moving car on the expressway
पु‌लिस - फोटो : file photo
करीब सवा घंटे तक दरिंदगी की घटना को अंजाम देते रहे। वारदात के बाद छात्रा को बहन के पास उतारकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित छात्रा परी चौक पुलिस के पास पहुंची।

जानकारी मिलने के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। छानबीन के बाद चारों आरोपियों मोतीबाग निवासी कालू, इमरान, बंटी व यूनुस को दबोच लिया। उनके खिलाफ गैंगरेप और साजिश में मामला दर्जकर जेल भेज दिया। 

बता दें कि बुलंदशहर में भी कुछ दिन पहले मां-बेटी के साथ गैंगरेप जैसी घटना हो चुकी है। पुलिस की सक्रियता के बाद भी नोएडा के सबसे सुरक्षित और सीसीटीवी से लैस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वारदात को अंजाम दिया गया। 

पुलिस ने कार बरामद की 
छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं सुबूत के लिए कपड़ों को भी बरामद किया है। आरोपी युवकों का भी मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने वारदात के समय उपयोग में लाई कार को भी बरामद कर लिया है। 

बयानों की हुई वीडियो रिकॉर्डिंग
जांच अधिकारी आरके यादव ने बताया कि महिला पुलिस के सामने छात्रा और उसकी छोटी बहन के बयान लिए गए हैं। बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। 

'सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों को जेल भेज दिया गया है।'  - धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed