फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape charges on 5 drivers of haryana roadways

रोडवेज ड्राइवरों ने महिला से किया गैंग रेप

Sat, 19 Apr 2014 08:39 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
gang rape charges on 5 drivers of haryana roadways

हरियाणा पुलिस के अधिकारियों में उस शुक्रवार को उस वक्त खलबली मच गई जब मेवात की रहने वाली एक महिला ने रोडवेज बस के पांच ड्राइवरों पर गैंगरेप का आरोप लगाया।

विज्ञापन


नूंह (मेवात) निवासी लगभग 42 वर्षीय रुखसाना (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह चंडीगढ़ जाने के लिए बल्लभगढ़ के बस अड्डे पर आई थी।
विज्ञापन


लेकिन वहां मौजूद एक बस ड्राइवर ने उसे यह कहकर वहां रोक लिया कि रात में चंडीगढ़ के लिए कोई बस नहीं है।

शराब के नशे में थे ड्राइवर

gang rape charges on 5 drivers of haryana roadways

महिला का आरोप है कि ड्राइवर ने उसे बताया कि बस सुबह 4:30 बजे मिलेगी। चालक ने उसे यह भी कहा कि वह रात को बस अड्डे पर ही ठहर जाए और उसकी बातों में फंस गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता चालक के साथ रोडवेज वर्कशॉप के पीछे बनी कॉलोनी में चली गई। वहां पर रोडवेज के चार ड्राइवर पहले से ही मौजूद थे। आरोप है कि देर रात पांचों ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। सभी ने शराब पी रखी थी।

पीड़िता ने बताया कि सुबह पांच बजे वह इन चालकों के चंगुल से छूटकर बस अड्डा चौकी पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। बस अड्डा चौकी प्रभारी राम अवतार ने बताया कि इस घटना के बारे में पुलिस के आला अधिकारियों और रोडवेज महाप्रबंधक को बताया गया है। जांच-पड़ताल के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed