{"_id":"5841ccc64f1c1b0f1ede8898","slug":"fruit-vendor-killed-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ फायरिंग में फल विक्रेता की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ फायरिंग में फल विक्रेता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
सार
नजफगढ़ के छावला स्टैंड के पास बदमाशों ने परचून दुकानदार पर चलाई गोली
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजफगढ़ के छावला स्टैंड के पास शुक्रवार रात घात लगाए बदमाशों ने एक दुकानदार पर गोली चला दी। जख्मी दुकानदार अपनी जान बचाकर भागने लगा। बदमाश उसका पीछा कर गोली चलाने लगे। इसी दौरान एक गोली फल की दुकान करने वाले शख्स को लगी।
विज्ञापन
उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले की शिनाख्त संजय यादव के तौर पर हुई है। वहीं घायल दुकानदार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार का छावला स्टैंड के पास गुलशन जनरल स्टोर नाम की दुकान है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात अशोक अपनी स्कूटी से दुकान पर आया। दुकान के पास ही दो बदमाश घात लगाए हुए बैठे थे। स्कूटी रोकते ही बदमाशों ने अशोक पर गोली चला दी। गोली अशोक के पैर में लगी। अशोक वहां से भागने लगा।
विज्ञापन
बदमाश अशोक की स्कूटी पर सवार होकर उसका पीछा करने लगे और इस दौरान पीछे बैठा बदमाश उस पर गोली चला रहा था। इसी दौरान एक गोली वहां फल की रेहड़ी लगाने वाले संजय यादव के सिर में लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ताबड़तोड़ गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया और लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को देखकर बदमाश भाग गए। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अशोक और संजय को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। संजय मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। पुलिस हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।