फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fruit vendor killed in firing

ताबड़तोड़ फायरिंग में फल विक्रेता की मौत

Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
सार

नजफगढ़ के छावला स्टैंड के पास बदमाशों ने परचून दुकानदार पर चलाई गोली

विज्ञापन
fruit vendor killed in firing
फायरिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

नजफगढ़ के छावला स्टैंड के पास शुक्रवार रात घात लगाए बदमाशों ने एक दुकानदार पर गोली चला दी। जख्मी दुकानदार अपनी जान बचाकर भागने लगा। बदमाश उसका पीछा कर गोली चलाने लगे। इसी दौरान एक गोली फल की दुकान करने वाले शख्स को लगी।

विज्ञापन


उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले की शिनाख्त संजय यादव के तौर पर हुई है। वहीं घायल दुकानदार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार का छावला स्टैंड के पास गुलशन जनरल स्टोर नाम की दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अशोक अपनी स्कूटी से दुकान पर आया। दुकान के पास ही दो बदमाश घात लगाए हुए बैठे थे। स्कूटी रोकते ही बदमाशों ने अशोक पर गोली चला दी। गोली अशोक के पैर में लगी। अशोक वहां से भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश अशोक की स्कूटी पर सवार होकर उसका पीछा करने लगे और इस दौरान पीछे बैठा बदमाश उस पर गोली चला रहा था। इसी दौरान एक गोली वहां फल की रेहड़ी लगाने वाले संजय यादव के सिर में लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


ताबड़तोड़ गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया और लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को देखकर बदमाश भाग गए। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अशोक और संजय को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। संजय मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। पुलिस हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed