फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   friendship with widow on Facebook, raped continuously for ten days

फेसबुक पर विधवा से की दोस्ती, लगातार दस दिन तक करता रहा रेप

Fri, 24 Jun 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
friendship with widow on Facebook, raped continuously for ten days

एक विधवा महिला को फेसबुक पर दोस्ती करनी महंगी पड़ी। आरोपी युवक ने फेसबुक पर चेटिंग कर महिला को शादी का झांसा दिया और अपनी हवस का शिकार बना लिया।

विज्ञापन


इस दौरान युवक ने पीड़िता से लाखों रुपये भी हड़प लिए। बाद में आरोपी ने महिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


थाना सेक्टर सात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर सात इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति का कुछ साल पहले देहांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उससे मिलने के लिए वह फरीदाबाद आ गया

friendship with widow on Facebook, raped continuously for ten days

जिसके बाद वह यहां अकेली रहती है। कुछ समय पहले उसकी  फेसबुक के  जरिए जम्मू के दुर्गानगर निवासी विनर रैना के साथ जान पहचान हो गई थी।

विनर ने फेसबुक में चेटिंग करने के दौरान उसका फोन नंबर लेकर उसके साथ बातें करनी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में विनर ने उसके साथ गहरी दोस्ती गांठकर उसे अपना हितैषी साबित कर दिया।

उसी दौरान एक दिन विनर उससे मिलने के लिए फरीदाबाद आ गया। जिसे उसने अपने घर पर बुला लिया।

दस दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा

friendship with widow on Facebook, raped continuously for ten days

आरोप है कि घर में आकर विनर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर विनर ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पिछले दिनों विनर ने उसे शादी करने का झांसा देकर श्रीनगर बुलाया जहां आरोपी उसे दस दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इस दौरान विनर ने बहाने बना कर उससे लाखों रुपये भी ले लिए।

बाद में आरोपी ने उसे बिना शादी किए वापस फरीदाबाद भेज दिया। पहले तो आरोपी शादी के नाम पर बहाने बनाता रहा। लेकिन पिछले दिनों आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed