फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud with magic pen arrested in noida

मैजिक पेन के जरिये ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 12 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
fraud with magic pen arrested in noida

हरिनगर थाना पुलिस ने मैजिक पेन के जरिये ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण का झांसा देकर वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


इनके पास से छह मोबाइल, एक मैजिक पेन और 13 सिमकार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से ठगी के तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी निजी फोन कंपनी के स्टोर पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतनगर बुराड़ी निवासी यशवंत सिंह (25) और तिलक नगर निवासी दिवाकर (29) के रूप में हुई है। उपायुक्त ने बताया कि हरिनगर निवासी भूपेंद्र कुंवर ने 3 नवंबर को हरिनगर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में भूपेंद्र ने बताया कि उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बनकर एक शख्स ने फोन किया। उसने 199 रुपये में क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण करने की बात कही। उसके बाद एक शख्स उसके घर पर आया और 199 रुपये व कैंसिल चेक लेकर गया।

बाद में पीड़ित को अपने बैंक खाते से साढ़े 21 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने राजौरी गार्डन स्थित कॉरपोरेशन बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जहां से आरोपियों ने रुपये निकाले थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिये दो लोगों को चिह्नित किया गया। इसके बाद सर्विलांस की मदद सेे नांगलोई से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

यशवंत और दिवाकर सेे पूछताछ में पता चला कि दोनों नशे के आदी हैं। उन्हें मैजिक पेन के बारे में जानकारी मिली। मैजिक पेन लेने के बाद इन्होंने इंटरनेट के जरिये लोगों के नंबर और उनके फोटो निकाले।


फोटो के जरिये उनके नकली पहचान पत्र बना लिए। चेक को मैजिक पेन से कैंसिल कराते थे। बाद में उसे मिटाकर रकम डालकर रुपये निकालने लगे। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed