फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with engineers in noida

इंजीनियरों को लाखों की चपत लगाकर कंपनी फरार

Fri, 18 Jul 2014 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 18 Jul 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
fraud with engineers in noida

नोएडा के सेक्टर-65 स्थित एक आईटी कंपनी द्वारा सैकड़ों इंजीनियरों के लाखों रुपये हड़प कर चंपत हो जाने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को करीब 10 से 15 इंजीनियरों ने थाना सेक्टर-58 पुलिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन


आदर्श, अभिषेक, विकास, संदीप, विनोद, मोनिका, सोनिया, शिखा सहित करीब 10 से 15 इंजीनियरों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से शिकायत में बताया कि सेक्टर-65 स्थित एक आइटी कंपनी के एमडी ने सैकड़ों इंजीनियरों को अपनी कंपनी में भर्ती किया। इनमें से कुछ इंजीनियरों का कॉलेज से सीधे चयन किया गया था। जबकि कुछ को कंसल्टेंट के माध्यम से भर्ती किया गया।
विज्ञापन


इनसे सिक्योरिटी मनी के रूप में 30 से 80 हजार रुपये कंपनी ने ले लिए। कहा गया कि इस सिक्योरिटी मनी से कंपनी उन्हें लैपटॉप देगी और कंपनी छोड़ने पर सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी। भर्ती के बाद कुछ इंजीनियरों को मध्य प्रदेश और कुछ को यहीं प्रोजेक्ट पर काम में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो महीने तक काम के बाद सैलरी न मिलने पर कभी बहन की शादी, तो कभी कोई बहाना बताकर टरका दिया गया। मंगलवार 15 जुलाई को कंपनी बंद कर एमडी फरार हो गया। कंपनी के कर्मचारी ड्यूटी पहुंचे, तो कर्मचारियों को गेट पर ताला लटका मिला। यहां से कर्मियों ने थाना सेक्टर-58 पुलिस को शिकायत दी।


इंजीनियरों को दिए चेक हुए बाउंस
कुछ इंजीनियरों ने सैलरी और सिक्योरिटी मनी लौटाने को लेकर ज्यादा दबाव बनाया, तो कंपनी ने इंजीनियरों को चेक दे दिए। जब इंजीनियरों ने चेक बैंक में लगाया, तो सभी के चेक बाउंस हो गए। अब पीड़ित बाउंस चेक लेकर न्याय की गुहार की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed