{"_id":"58d66d654f1c1be6211a3c1a","slug":"fraud-with-atm-card-in-faridabad-looted-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर लगाई हजारों की चपत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर लगाई हजारों की चपत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
एनआईटी तीन निवासी विक्की ढींगरा को एटीएम बूथ में मदद करने के नाम पर कार्ड बदलने वाले गैंग ने अपना शिकार बना डाला। डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने उनके खाते से 23,840 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विक्की ढींगरा के मुताबिक शुक्रवार शाम वह सी ब्लॉक गुरुद्वारा मोड़ स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। वहां मशीन में उनका कार्ड नहीं लग रहा था। एटीएम बूथ में एक युवक मौजूद था। उसने मदद करने को कहा तो विक्की ने अपना कार्ड उसे दे दिया।
विज्ञापन
युवक ने मशीन में कार्ड डालने के बाद विक्की से उसका पिन नंबर भी पूछ कर अंकित किया। बावजूद इसके मशीन से रुपये नहीं निकले। युवक उन्हें कार्ड देकर चला गया। उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि युवक ने उन्हें जो कार्ड वापस किया है वह किसी दूसरे के नाम का था।
विज्ञापन
वह घर पहुंचे ही थे कि उनके मोबाइल पर खाते से 23,840 रुपए निकाले जाने का संदेश आया। उन्होंने कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। एसएचओ एसजीएम नगर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।