एप्पल का लैपटॉप दिखा थमा दिए ईंट-पत्थर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको कोई कम पैसे में एप्पल का लैपटॉप और आईफोन बेचने का ऑफर दे रहा है तो जरा सवाधान हो जाइए। कोई आपके साथ ठगी कर सकता है।
गाजियाबाद में इंदिरापुरम के शिप्रा कृष्णा विस्टा निवासी रीयल स्टेट कारोबारी रोहित कुमार को एप्पल कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट बेचने के नाम पर एक युवक ने 40 हजार रुपये ठग लिए।
युवक बैग में ईंटे भरकर उन्हें थमाकर फरार हो गया। कारोबारी ने मामले की शिकायत थाने में नहीं की है।
ऐसे फंसाया जाल में
नोएडा में रियल स्टेट का कारोबार करने वाले रोहित सोमवार सुबह अपने ऑफिस के लिए सोसायटी से बाहर निकले थे। तभी सोसायटी कंपाउंड में ही एक युवक बैग लिए उनके पास आया और कहा कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है। वह अपना एप्पल का लैपटॉप, आईफोन और टैबलेट बेचना चाहता है।
युवक ने तीनो चीजों को 50 हजार रुपये में देने को कहा। लैपटॉप और आईफोन की जांच के बाद उन्होंने उसे 40 हजार देने को कहा। इस पर युवक राजी हो गया।
रोहित ने सोसायटी के बाहर लगे एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले और लैपटॉप, टैबलेट और आईफोन का बैग ले लिया। युवक वहां से चलता बना। जब कारोबारी ने घर के अंदर जाकर बैग खोला तो उसमें ईंटे भरी थी। रोहित बाहर पहुंचे तो वह युवक गायब हो चुका था। रोहित ने मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी है।