{"_id":"f7129d8becd9e474fbbdb5a5b9c62183","slug":"fraud-of-lakhs-in-the-name-of-job-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में दिया नौकरी का विज्ञापन और लाखों लू्टे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट्रो में दिया नौकरी का विज्ञापन और लाखों लू्टे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 11 Sep 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में सिविल लाईन स्थित आपका बाजार में एक दुकान में प्लेसमेंट कंपनी खोल कर अलग-अलग युवाओं से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
प्लेसमेंट संचालक ने जिस पहचान पत्र से दुकान किराए पर ली थी वह भी फर्जी निकला। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नरेला दिल्ली के रहने वाली रवी ने पुलिस को बताया कि उसने मेट्रो में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा था। जिसके बाद उसने एक्स असॉन लाइन इंडिया सर्विस नाम की प्लेसमेंट कंपनी से संपर्क साधा।
विज्ञापन
कंपनी के कपिल शर्मा उसके संपर्क में आए थे। नौकरी दिलाने की फीस के नाम पर 2250 रुपया जमा कराया। एक सितंबर को बुलाया गया था।
यहां पर आने पर पता चला कि प्लेसमेंट संचालक दुकान में ताला लगा कर फरार हो गया है। उनकी तरह सैकड़ों बेरोजगार युवक उसके शिकार हुए हैं।
घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दुकान किराए पर देने वाले मालिक से पूछताछ की तो उसे दिया गया पहचान पत्र फर्जी निकला है। डीसीपी वेस्ट संगीता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन