{"_id":"58e394b74f1c1bdc315b4d71","slug":"fraud-of-37-lakh-with-retd-air-force-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" फ्लैट के ऑफर के नाम पर साढ़े 37 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लैट के ऑफर के नाम पर साढ़े 37 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
FRAUD SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 थाना क्षेत्र फ्लैट के नाम पर सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी की पत्नी से साढ़े 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों पर अलग-अलग धाराओं पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महेन्द्रगढ़ निवासी अंजु पत्नी बाबूलाल गुरुग्राम में रहती है। बाबू बाल भारतीय वायुसेना में जूनियर वारंट आफिसर पद से रिटायर्ड होने पर हरियाणा में सरकारी नौकरी लग गई। अप्रैल 2005 से गुरुग्राम में परिवार के साथ रह रहे है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि पति के संपर्क मे ईशपाल भारद्वाज आया। ईशपाल ने बताया कि वह भी पहले भारतीय एयरफोर्स में काम कर चुका है। ईशपाल भारद्वाज ने फ्लैट देने का ऑफर दिया। आरोपी ने उन्हें पहले बडख़ल फरीदाबाद में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाकर देने का झांसा दिया।
विज्ञापन
यहीं नहीं फर्रुखनगर में सवेरा ग्रुप आफ इस्टीट्यूट नाम से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेज खोल रहा है। ईशपाल ने गोल्फ कोर्स रोड सेक्टर 55 में करीब एक एकड़ खाली जगह दिखाई । पीड़िता का कहना है कि वह लोग आरोपी के बातों में आ गए और सुनहरा अपना घर में एक फ्लैट बुक करा लिया।
सुनहरा अपना घर मे एक 3 बीएचके फ्लैट देने का वादा किया
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
ईशपाल भारद्वाज ने सुनहरा अपना घर मे एक 3 बीएचके फ्लैट देने का वादा किया। जिस पर 40 लाख के फ्लैट का दस फीसदी पेमेंट यानि 4 लाख रुपय बुकिंग के समय दे दिया। पीड़िता का कहना है कि कई बार में उन्होंने फ्लैट के किस्त 37 लाख,50 हजार रुपये जमा करा दिया।
भारद्वाज सोसाईटी का काम जुलाई 2013 तक बड़ी तेजी से कराने के बाद बंद कर दिया। ईशपाल के पास सिर्फ 94 सदस्यों की अनुमित थी लेकिन बाद मे ज्यादा लोगों को सोसायटी मे फ्लैट बेच दिये।
आरोप है कि ईशपाल भारद्वाज ने सुनहरा अपना घर सोसायटी के करोडों रुपए की हेरा फेरी की। इसमें साढु प्रदीप भारद्वाज,उसका भाई संदीप और ईशपाल ने अपने बेटा अन्नु उर्फ अनुभव भी शामिल है।
भारद्वाज सोसाईटी का काम जुलाई 2013 तक बड़ी तेजी से कराने के बाद बंद कर दिया। ईशपाल के पास सिर्फ 94 सदस्यों की अनुमित थी लेकिन बाद मे ज्यादा लोगों को सोसायटी मे फ्लैट बेच दिये।
आरोप है कि ईशपाल भारद्वाज ने सुनहरा अपना घर सोसायटी के करोडों रुपए की हेरा फेरी की। इसमें साढु प्रदीप भारद्वाज,उसका भाई संदीप और ईशपाल ने अपने बेटा अन्नु उर्फ अनुभव भी शामिल है।