{"_id":"418a2b4dde192b7aa321c53e9921cf84","slug":"fraud-in-the-name-of-gas-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी देने के नाम पर 42 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी देने के नाम पर 42 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 02 Jul 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में गैस एजेंसी देने के नाम पर एक कंपनी द्वारा 42 लाख की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला थाना सिटी बल्लभगढ़ का है। जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के अहीरवाड़ा की रहने वाली कुसुम शर्मा ने बताया कि दिसंबर 2011 में एक समाचार पत्र में प्राची गैस बॉटलिंग लिमिटेड कंपनी ने विज्ञापन प्रकाशित करवाया था। इसमें गैस एजेंसी के लिए आवेदन मांगे गए थे। विज्ञापन पढ़कर कुसुम ने आवेदन कर दिया।
विज्ञापन
कंपनी ने एजेंसी का लाइसेंस देने के लिए उससे दो लाख रुपये व सिक्योरिटी मनी के लिए आठ लाख रुपये मांगे। कुसुम ने 10 लाख रुपये कंपनी को जमा करा दिए।
यह भी पढ़ें: OLX से कुछ खरीदने पहले ये खबर जरूर पढ़ें
विज्ञापन
जुलाई 2012 में कंपनी की तरफ से उसे एजेंसी की डीलरशिप का सर्टिफिकेट दे दिया गया। सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कुसुम ने मोहना रोड पर एजेंसी के लिए काम शुरू कर दिया। कुसुम ने एजेंसी के 1,342 उपभोक्ता भी बना लिए। उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी के रूप में लगभग 32 लाख रुपये कंपनी को भेजे गए, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं आए।
तीन माह पहले कंपनी ने नोटिस दिए बिना अपना काम बंद कर दिया, जिसके कारण उसकी एजेंसी भी बंद हो गई। कंपनी ने उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करके उनके पैसे हड़प लिए। इस मामले में सिटी बल्लभगढ़ थाना एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।