फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud in the name of flat

फ्लैट बनाने के नाम पर 50 लाख ठगे

Sat, 03 May 2014 03:09 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of flat

गुड़गांव के सेक्टर-14 में पांच ठगों ने करीब दस लोगों को ऐसा ठगा कि पीड़ितों को पता ही नहीं चला कि वो अपनी जमा पूंजी एक गलत आदमी को सौंप रहे हैं।

विज्ञापन


बात गुड़गांव की है जहां फर्जी रियल इस्टेट कंपनी के नाम पर लोगों से 50 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

पांच लोगों ने सेक्टर-14 में रिहायशी फ्लैट बनाने के नाम पर लोगों से 50-50 हजार रुपये बतौर एडवांस लेकर फरार हो गए।

बिल्डिंग तो बनी नहीं पैसे भी गए

Fraud in the name of flat

फ्लैट बनाने के नाम पर कई लोगों से 50 लाख रुपए हड़पने के इस मामले से पीड़ितों में बहुत रोष है। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की है। अशोक विहार फेज तीन में रहने वाले नितिन गुप्ता ने पुलिस को इसकी शिकायत दी।

उन्होंने बताया कि रियल गोल्ड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कुछ लोगों ने रियल इस्टेट कंपनी बनाई थी। इन लोगों ने सेक्टर-14 में अपना ऑफिस भी बनाया था।

सेक्टर-14 में रिहायशी फ्लैट बनाने के नाम पर इन्होंने शिकायतकर्ता समेत दस लोगों से 50-50 हजार रुपये बतौर एडवांस राशि ले लिए। लेकिन उसके बाद न तो बिल्डिंग का निर्माण हुआ और न ही प्रक्रिया आगे बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस वापस मांगा तो हुए फरार

Fraud in the name of flat

इस ठगी के ‌खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पांच लोगों के नाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि जब एडवांस वापस मांगा गया तो ये कई दिनों तक आनाकानी करते रहे।

इसके बाद ऑफिस बंद करके फरार हो गए। इस मामले में दो महीने पहले आई शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर ने आर्थिक अपराध शाखा को जांच के लिए मामला सौंपा।

जिसमें सही पाए जाने के बाद अब सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सुरेश कुमार, कैलाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, जेठानंद सलूजा और करण आनंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed