फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud in selling land

दोस्त बनकर जमीन बेचने के नाम पर की धोखाधड़ी

Tue, 17 Oct 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 17 Oct 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
fraud in selling land
Fraud shimla

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सूर्या विहार निवासी करन सिंह सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं। उनकी जान पहचान अपना एन्क्लेव निवासी जगमोहन सिंह से कुछ वर्ष पहले हो गई थी।

विज्ञापन


जगमोहन यहां एक दुकान चलाते हैं। वर्ष 2016 में करन सिंह ने एक प्लॉट खरीदने की इच्छा जताई, जिस पर जगमोहन ने सस्ती दर पर प्लॉट दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्हें भीमगढ़ खेड़ी में एक प्लॉट दिखाया और करन ने प्लॉट खरीदने का अनुबंध कर लिया। इसकी एवज में उन्होंने जगमोहन को 6.5 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद उन्हें पता लगा कि जगमोहन से वह जो प्लॉट खरीद रहे हैं, वह पहले ही बिक चुका है। ऐसे में उन्होंने रुपये वापस किए जाने की मांग की, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed