{"_id":"58f7a03c4f1c1beb024734a5","slug":"fraud-in-in-the-name-of-giving-flat-noida-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट दिलाने के नाम पर 29 लाख की ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लैट दिलाने के नाम पर 29 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
crime in delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट दिलाने के नाम पर एक महिला से 29.10 लाख रुपये की ठगी की गई। महिला ने सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शकुंतला सिंह पांडव नगर (दिल्ली) में रहती हैं। उन्हें फ्लैट की तलाश थी। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर नवीन कुमार और उसकी पत्नी मधु से हुई। दोनों ने शकुंतला को सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर में स्थित फ्लैट बेचने की बात कही। 32 लाख रुपये में फ्लैट का सौदा तय हुआ। नवीन और मधु ने फ्लैट के पेपर शकुंतला को दे दिए।
इसके बाद शकुंतला ने चेक से 29.10 लाख रुपये का चेक नवीन को दे दिया। बाकी के रुपये फ्लैट मिलने के बाद देने की बात कही। कुछ दिन बाद शकुंतला ने बिल्डर से संपर्क किया, तो उन्हें पता चला कि नवीन ने फ्लैट के कागजात खोने की शिकायत करके दूसरे कागजात निकलवा लिए। इसके बाद फ्लैट अन्य व्यक्ति को बेच दिया। शकुंतला ने नवीन और पत्नी मधु के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन