{"_id":"585bd82c4f1c1b774fe3b416","slug":"fraud-extracted-from-the-account-40-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड रहा पर्स में खाते से निकले 40 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेबिट कार्ड रहा पर्स में खाते से निकले 40 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में भीड़ बरकरार, एटीएम दे गए धोखा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन धोखाधड़ी में महिला के खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी का शिकार फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कविता झा हुई। बैंक अधिकारियों ने इस मामले में कोई मदद नहीं कर पाने की बात कह कर उन्हें पुलिस में केस दर्ज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
कविता के मुताबिक 30 जुलाई को वह घर पर थीं और उनके बैंक का डेबिट कार्ड पर्स में ही रखा था। उस दिन उनके फोन पर खाते से दस-दस हजार रुपये निकाले जाने के तीन मैसेज आए। वह कुछ समझ नहीं सकीं। शनिवार को बैंक बंद होने की वजह वह इसकी जानकारी नहीं कर सकीं। 1 अगस्त को फिर उनके खाते से दस हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
वह बैंक पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि एटीएम से तीन ट्रांजेक्शन फ्रेंड्स कॉलोनी और आखिरी ट्रांजेक्शन एसबीआई के एटीएम से किया गया। बैंक अधिकारियों को बताया कि धन उन्होंने नहीं निकाला लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस चौकी राजीव चौक इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए बैंक से ट्रांजेक्शन की डिटेल और सीसीटीवी फुटेज मांगी गई हैं।
विज्ञापन