फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud by exchanging ATM card in gurugram

ATM बदलकर जालसाजों ने खाते से निकाले 1.74 लाख रुपये

Sat, 08 Apr 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 08 Apr 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
fraud by exchanging ATM card in gurugram
fraud
अज्ञात जालसाजों द्वारा एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.74 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पाया गया है कि जालसाजों ने यह राशि खाते से सीधे पेटीएम में स्थानांतरित कराई है। पुलिस की साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लक्ष्मन विहार निवासी गायत्री सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 21 से 24 नवंबर के बीच की है, लेकिन उन्हें मामले की जानकारी 30 जनवरी को हुई। उन्होंने बताया कि एक बीमा कंपनी को उन्होंने चैक जारी किया था, लेकिन 30 जनवरी को यह चैक बाउंस हो गया। 
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने बैंक जाकर खाते की पड़ताल की तो पता चला कि उनके खाते से 21 से 24 नवंबर के बीच कुल चार बार ट्रांजेक्शन हुए। यह सभी ट्रांजेक्शन खाते से पेटीएम में किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी होते ही उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने मामले की जांच पहले साइबर सेल से कराई। इस जांच में मामले की पुष्टि होने के बाद थाना पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जिस पेटीएम खाते में पैसा डाला गया है, वह बिहार के किसी मोबाइल नंबर पर पंजीकृत है। ऐसे में पुलिस ने इस मोबाइल नंबर के अधार पर जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed