फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four accused in kidnapping and murder arrested

अपहरण व हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम Updated Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
four accused in kidnapping and murder arrested
हत्या - फोटो : amar ujala

हथियार के बल पर एक युवक का अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में नामजद छह आरोपियों में से चार को सीआईए टीम ने सेक्टर-29 के लेजरवैली पार्क से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी गांव पातली हाजीपुर निवासी पुष्कर, वेदपाल, पवन व जिला झज्जर के गांव लाडपुर निवासी राहुल है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। शहर के सूरत निगर निवासी विकास 22 नंवबर को फर्रुखनगर क्षेत्र के गांव पातली हाजीपुर स्थित अपने ननिहाल में आया हुआ था। वह अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर वापस अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में चार युवकों ने हथियार बल पर उसका अपहरण कर लिया। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने अपने दो साथियों को और बुला लिया था। सभी मिलकर विकास और उसके दोस्त को जिला झज्जर के गांव लाडवा के खेतों में ले गए थे, जहां पर विकास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसके दोस्त को हत्या की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया था। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया था। इस मामले की गुत्थी को सुलझानें में जुटे एसीपी क्राइम संजीव बल्हारा ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों से रिमांड के दौरान पता किया जाएगा कि उन्होंने विकास की हत्या किस वजह से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed