फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former principal secretary Rajendra charge sheet against January 11 hearing

केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र के खिलाफ आरोप पत्र पेश, 11 जनवरी को सुनवाई

Tue, 20 Dec 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
former principal secretary Rajendra charge sheet against  January 11 hearing
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई ने 50 करोड़ के घोटाले के मामले में केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार व अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट ने आरोप पत्र पर सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तारीख तय की है। 

विज्ञापन


आरोप पत्र दाखिल कर एजेंसी ने कहा कि राजेंद्र कुमार पर मुकदमा चलाने के लिए उपराज्यपाल से अनुमति मांगी गई है। उपराज्यपाल अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजेंगे। 
विज्ञापन

बता दें कि एजेंसी ने भ्रष्टाचार के मामले में 1989 बैच के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार को चार जुलाई को गिरफ्तार किया था।  

राजेंद्र कुमार पर एंडेवर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को सरकारी ठेके दिलाने में मदद करने का आरोप है। इस मामले में एंडेवर सिस्टम के मालिक दिनेश कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री कार्यालय में पूर्व उप सचिव तरुण शर्मा, अशोक कुमार, बीआरएस कौशिक व पूर्व निदेशक जीके नंदा व संदीप कुमार, जयदेव रथ, मुकेश मेहता को नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने 26 जुलाई को राजेंद्र कुमार को जमानत दे दी थी। सीबीआई ने बताया है कि जांच के दौरान बरामद किए गए लैपटॉप से बातचीत की रिकार्डिंग खंगाली गई है। इसमें राजेंद्र कुमार की बातचीत से साफ है कि वह एंडेवर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। इस तरह से उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed