फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former official of the Ministry of Information and Broadcasting swindle

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व अधिकारी से ठगी

Tue, 10 May 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 10 May 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Former official of the Ministry of Information and Broadcasting swindle
धोखाधड़ी - फोटो : file
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व अधिकारी से सेक्टर अल्फा-1 के कमर्शियल बेल्ट में पैसे निकालने के दौरान युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर 23 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद हुई। उन्होंने कासना कोतवाली में शिकायत दी है। सेक्टर गामा-1 निवासी पीएन यादव सूचना प्रसारण मंत्रालय से असिस्टेंट अकाउंटेंट पद से सेवानिवृत्त है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को वह कमर्शियल बेल्ट स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे। मशीन में कार्ड से कुछ दिक्कत हुई। उनके पीछे कुछ युवक खड़े थे। उनमें से एक युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड मांगा। उसने एटीएम कार्ड बदल दिया। बदले कार्ड को उनके सामने कई बार एटीएम में लगाया। इसके बाद एटीएम खराब होने की बात कहकर कार्ड लौटा दिया। 
विज्ञापन


पूर्व अधिकारी एटीएम बूथ से बाहर निकल आए। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर 23 हजार 500 रुपये के ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed