फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former MP complains after 11 years of the fraud signature

ऑपरेशन दुर्योधन में फंसे पूर्व कांग्रेस सांसद ने 11 वर्ष बाद दी फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत

Thu, 29 Dec 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
former MP complains after 11 years of the fraud signature
रामसेवक स‌िंह - फोटो : कैच न्यूज

ऑपरेशन दुर्योधन में फंस चुके पूर्व सांसद ने 11 वर्ष बाद फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत दी है। संसद ने निकाले पूर्व लोकसभा सांसद रामसेवक सिंह ने नई दिल्ली जिले पार्लियामेंट थाने में  बुधवार को यह शिकायत दी है। पूर्व सांसद ने शिकायत में कहा कि वर्ष 2005 में पैसे लेकर सवाल पूछे जाने वाले प्रश्नपत्र पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे।

विज्ञापन


किसी ने उनके फर्जी साइन किए हैं। पार्लियामेंट थाना पुलिस ने शिकायत तो ले ली है, मगर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 11 वर्ष बाद आई शिकायत पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रामसेवक सिंह कांग्रेस से लोकसभा सांसद थे। वह एक निजी चैनल द्वारा किए गए ऑपरेशन दुर्योधन के तहत पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में फंसे थे। इसके बाद रामसेवक सहित कई सांसदों को लोकसभा से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है। पूर्व सांसद ने शिकायत के साथ कुछ लैटर व कागजात दिए हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि उनके फर्जी साइन करने वाले की पहचान के लिए वर्ष 2005 की सीसीटीवी फुटेज को देखा जाए। हालांकि लोकसभा सचिवालय का कहना है कि इस मामले में निर्णय लिया जा चुका है और अब ये मैटर बंद हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed