फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former DPM of BK hospital gets 4 years imprisonment

बीके अस्पताल के पूर्व DPM को चार साल की कैद

Sat, 08 Mar 2014 11:51 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 08 Mar 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
Former DPM of BK hospital gets 4 years imprisonment

रिश्वत लेने वाले फरीदाबाद के बीके अस्पताल के पूर्व डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट मैनेजर (डीपीएम) और उसके कार चालक को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया की अदालत ने शुक्रवार को चार-चार साल कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


डीपीएम पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। मामला 23 अगस्त 2012 का है। फतेहपुर बिलौच निवासी विनोद कुमार ने बीके अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर आवेदन किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कर्ज से तंग आकर कंपनी मालिक ने खाया जहर


18 अगस्त को इंटरव्यू के दौरान डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार यादव ने भर्ती के लिए 80 हजार रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने उसे 50 हजार रुपये दिए, लेकिन वह नहीं माना। वह 30 हजार रुपये की और मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर विनोद ने गुड़गांव स्थित स्पेशल विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत कर दी। ब्यूरो वे विरेंद्र सिंह राणा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया।

विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता को चिन्हित नोट देकर डीपीएम विनोद यादव के पास भेजा। डीपीएम के रुपये लेने के बाद टीम ने विनोद यादव के कार्यालय पर छापा मारा और उसके चालक से रुपये बरामद कर लिए। इसी आधार पर दोनों पर रिश्वत लेने का मामला चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed