{"_id":"578a7eff4f1c1ba64e13fc25","slug":"foreign-national-killed-in-mysterious-circumstances-was-found-dead-in-hotel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत, होटल में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत, होटल में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत कुंज थाना इलाके के महिपालपुर होटल में स्थित एक विदेशी नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच के बाद दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी इसे आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही आत्महत्या के कारणों का पता लगा है। पुलिस किसी तरह की होटल प्रशासन की लापरवाही व दुर्घटना समेत कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने क्रोएशिया एंबेसी को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि क्रोएशिया का रहने वाला नेनाद क्रोसाज (33) 14 जुलाई को भारत आया था और महिलापुर स्थित यूरा होटल में ठहरा था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब दो बजे उसकी बेटी ने क्रोएशिया से फोन किया था। नेनाद ने फोन नहीं उठाया तो उसने ट्रेवल एजेंसी को फोन किया। ट्रेवल एजेंसी की ओर से एक व्यक्ति को होटल में भेजा गया।
बेटी के भारत फोन करने पर हुआ घटना का खुलासा
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खटखटाने के बावजूद जब कमरा नहीं खोला तो होटल प्रशासन ने दूसरी चाबी से कमरा खोला। नेनाद बेड पर मृत पड़ा हुआ था। उसका आधा शरीर बेड से नीचे लटका हुआ था। उसके दोनों हाथों में कोहनी से नीचे कट के निशान थे और खून बह रहा था।
ऐसा लग रहा है कि उसने हाथों को आत्महत्या करने के लिए खिड़की के शीशे पर मारा होगा। इसके बाद अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शनिवार सुबह क्रोएशिया एंबेसी को सूचना दे दी थी।
एंबेसडर ने मौके का दौरा किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया गया है। एंबेसी के कहने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। नेनाद टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और भारत आने से पहले वह नेपाल और चीन भी घूमने गया था।