फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For a friend killed a few thousand bucks, while seeking the help of struggle broke Simran own

कुछ हजार रुपये के लिए दोस्त ने की हत्या, सिमरन ने मदद मांगते हुए तड़पकर तोड़ा दम

Tue, 12 Jul 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
For a friend killed a few thousand bucks, while seeking the help of struggle broke Simran own
मृतक महिला, सिमरन - फोटो : अमर उजाला

नेबसराय थाना पुलिस ने सिमरन उर्फ आरती (23) की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी आरती का दोस्त हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रवि नाम के इस दोस्त ने कुछ हजार रुपये के लिए आरती की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस अभी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

नेबसराय थाने की कई पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली व नोएडा में छापेमारी कर रही है। आरोपी के पकड़ने के बाद ही आरती की हत्या की वारदात से पर्दा उठ सकेगा। 

छह मंजिला बिल्डिंग में सीढ़ियों में ऊपर-नीचे भागती रही थी युवती

For a friend killed a few thousand bucks, while seeking the help of struggle broke Simran own
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है मूलरूप से कासगंज, उत्तप्रदेश की रहने वाली सिमरन उर्फ आरती (23) सी-76 दूसरी, मंजिल दुग्गल कॉलोनी खानपुर में अकेली रहती थी। शुक्रवार रात को आरती से कोई परिचित मिलने आया था।

रात को किसी बात पर आरोपी से आरती का झगड़ा हो गया। आरोपी ने आरती की गर्दन में धारदार हथियार (छुरी जैसा) घुसा दिया। वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

आरती लहुलूहान अवस्था में सहायता के लिए छह मंजिला बिल्डिंग में सीढ़ियों में ऊपर-नीचे भागती रही। उसने कई लोगों के घर का दरवाजा खटखटाया। मगर उसकी सहायता के लिए कोई नहीं आया। सिमरन ने तड़प-तड़प कर घर में ही दम तोड़ दिया था। नेबसराय थाना पुलिस हत्या का मामला दर्जकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed