फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flown by Czech 5 million from the account of the fictitious business

फर्जी चेक लगाकर कारोबारी के खाते से उड़ाए 5 लाख

Fri, 31 Oct 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 31 Oct 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
 Flown by Czech 5 million from the account of the fictitious business

शास्त्रीनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी चेक लगाकर कारोबारी के खाते से 5 लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


कारोबारी ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कविनगर पुलिस जांच कर रही है।

शास्त्रीनगर एस-ब्लाक निवासी कारोबारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि उनका शास्त्रीनगर नें वनस्पति और रिफाइंड ऑयल का कारोबार है। उनका शास्त्रीनगर स्थित एक बैंक की शाखा में एकाउंट है।


बुधवार शाम करीब पांच बजे एकाउंट की डिटेल पता करने पर 5 लाख रुपये निकलने का पता चला। इसकी सूचना बैंक मैनेजर को फोन पर दी गई।

कारोबारी ने बताया कि जिस नंबर के चेक से 5 लाख रुपये निकले गए, वह पहले ही अपनी एक अन्य फर्म के नाम काट चुके थे। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों ने फर्जी चेक की जांच कराए बिना ही आसानी से कैश करा दिया।
विज्ञापन


एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed