फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flat broke the lock theft, CCTV thief caught.

फ्लैट का ताला तोड़ चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

Thu, 25 Dec 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Thu, 25 Dec 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
Flat broke the lock theft, CCTV thief caught.

सेक्टर-3 की गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी के फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने लाखों की ज्वैलरी और कैश उड़ा लिया। चोरी करने आए तीनों चोर सोसायटी की सीढ़ियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिक्योरिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नोएडा की निजी कंपनी में कर्मचारी कुंदन कुमार वसुंधरा सेक्टर-3 की गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी के पर्ल टॉवर के फ्लैट संख्या 1005 में परिवार के साथ रहते हैं। कुंदन सोमवार रात परिवार के साथ रिश्तेदारों के यहां जयपुर गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जब लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा मिला। चोर बेडरूम की आलमारी का ताला तोड़कर करीब सात लाख रुपये की ज्वैलरी और दो हजार रुपये चोरी हो गए।

सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज जांची तो पता चला कि तीन युवक रात डेढ़ बजे सोसायटी में एंट्री करते हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद वह बैग में माल भरकर लौटते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवकों ने मंकी कैप लगा रखी थी। घटना के बाद उन्हाेंने पुलिस सूचना दी। एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि सोसायटी के गार्ड से पूछताछ में पता चला है कि वह मेंटेनेंस रूम में सो गया था।


हार्डवेयर शॉप का शटर तोड़कर चोरी
चोर ने मंगलवार रात नीतिखंड स्थित हार्डवेयर शॉप के शटर का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा लिया। पुलिस ने शिकायत लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

नीति खंड-3 निवासी संजय कुमार घर के पीछे ही मार्केट में दुर्गे पेंट के नाम से हार्डवेयर स्टोर चलाते हैं। संजय सोमवार रात को दुकान बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर के कुंडे उखड़े थे और ताला टूटा हुआ था।

चोर दुकान से दो एलसीडी, बाथरूम फिटिंग का सामान, 20 हजार कैश और अन्य सामान ले गए। एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed