घर के बाहर खेलने के दौरान लापता पांच साल की बच्ची, झाड़ियों में मिली लहूलुहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार बाग इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जाहिर किया है जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने परिजनों के साथ हैदरपुर गांव में रहती है। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम वह घर के बाहर खेल रही थी।
उसकी मां घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। कुछ देर बाद बच्ची गायब हो गई। मां ने उसकी तलाश शुरू की।
राहगीर ने बच्ची को झाड़ियों में देखा
किसी राहगीर ने बच्ची को घर से कुछ दूर झाड़ियों में लहूलुहान अवस्था में रोते हुए देखा। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जताया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के खेलने के दौरान युवक उसके आसपास ही मौजूद था। वह नशे में धुत था।
घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस सोमवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हुई है। पुलिस उस युवक की तलाश में दबिश दे रही है।