{"_id":"dbf082302df684a757f3d884bf14af81","slug":"five-minor-girls-ran-away-from-home-with-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में घर से भागीं पांच नाबालिग लड़कियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे में घर से भागीं पांच नाबालिग लड़कियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 22 May 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में चौबीस घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों से पांच किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूल रूप से पन्ना (एमपी) के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ बादशाहपुर में किराए पर रह रहा है। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला बिहार निवासी विनोद बुधवार की सुबह उसकी 15 साल की बेटी को बहला-फुसला कर भगाकर ले गया है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में मूल रूप से सिकंदरपुर (यूपी) निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ सेक्टर 10ए थाना क्षेत्र में रहता है। बुधवार की शाम को मूल रूप से बुलंदशहर (यूपी) निवासी अमर पुत्र बद्री सिंह उसकी 15 साल की बेटी को अपने साथ भगा ले गया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में बिहार निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर 10ए थाना पुलिस को बुधवार की शाम को शिकायत दी कि दरभंगा, बिहार निवासी राजकुमार उसकी 13 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
चौथे मामले में कार्टरपुरी में रहने वाले कोलकाता निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार की शाम को पालम विहार थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके पड़ोस में रहने वाला बिहार निवासी मोहम्मद कादिर पुत्र इशाक उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया है।
इसी तरह से पांचवें मामले में बांसकुशला निवासी एक व्यक्ति ने मानेसर पुलिस थाने में 14 वर्षीय बेटी के गायब होने की शिकायत दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।