फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five arrested with drugs in faridabad

152 किलो गांजे के साथ पांच पकड़े गए,  दीपावली से पहले शहर में खपाने की थी तैयारी

Sun, 23 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
five arrested with drugs in faridabad

दीपावली के पहले शहर में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे पांच लोगों को डीएलएफ क्राइम ब्रांच और सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने 152 किलोग्राम गांजा बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसीपी क्राइम ब्रांच राजेश चेची ने बताया कि मुखबिरों ने सूचना दी थी कि दीपावली से पहले शहर में काफी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। इस पर उन्होंने क्राइम ब्रांच टीमों को सक्रिय कर दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात मुखबिर ने डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सूचना दी थी कि कुछ लोग एसआरएस चौक खेड़ी मोड़ पर गांजा लेकर आए हैं। इस पर टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने एसआरएस चौक के पास बोरे लेकर संदिग्ध हालात में खड़े लड़कों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर बोरे चेक किए गए, तो उनमें गांजा निकला। पुलिस ने कुवैम खान और नीरज को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने खेड़ी पुल के पास दो अन्य साथियों के होने की बात बताई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खेड़ी पुल से विजय और जाफरान को गिरफ्तार किया।

इन चारों के पास से पुलिस ने 122 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इधर, सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच के एएसआई कैलाश चंद ने शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान अनंगपुर डेयरी के पास संदिग्ध हालात में बोरी उठाकर ले जा रहे युवक को रोककर पूछताछ की। जांच करने पर बोरी में गांजा बरामद हुआ।


पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इंद्रभूषण निवासी अनंगपुर बताया, उसके पास से 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को रिमांड पर लेकर गांजे के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed