{"_id":"5932e8b54f1c1b7508bdd88d","slug":"firing-on-silampur-area-of-delhi-2-kids-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध फायरिंग, दो बच्चों को लगी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंधाधुंध फायरिंग, दो बच्चों को लगी गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर इलाके के शास्त्री पार्क में शनिवार दोपहर एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से वहां से गुजर रहे दो बच्चों को गोली लग गई। कूल्हे में गोली लगने के बाद जकिया खातून (8) और टांग में गोली लगने के बाद विकास (12) को जग प्रवेशचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं इलाके के एक शख्स हाजी खालिद कुरैशी का आरोप है कि उसे निशाना बनाकर बदमाश ने गोलियां चलाई, जिससे दो मासूम जख्मी हो गए। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हाजी खालिद कुरैशी परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। इनके भतीजे ने कुछ दिनों पूर्व गली में चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसे लेकर इनके परिवार को धमकियां मिल रही थी। आरोप है कि शनिवार शाम करीब 4 बजे इलाके के कुछ लोगों ने उनको निशाना बनाकर गोलियां चलाई। जिससे वह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन वहां से गुजर रहे, विकास व जकिया गोली लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस खालिद का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।