{"_id":"59a2d2414f1c1b8d578b477d","slug":"firing-and-stone-pelting-on-go-rakshak-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरक्षक दल पर गोलियां दागीं, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरक्षक दल पर गोलियां दागीं, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों को रोक रहे गौरक्षक दल के सदस्यों ने शनिवार तड़के एक टाटा 407 को रोकने का प्रयास किया तो उस पर बैठे लोगों ने पथराव और फायरिंग की। गौरक्षक दल के सदस्यों के पीछा करने पर तस्कर फायरिंग और पथराव करते हुए अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। गौरक्षक दल के सदस्य विक्रम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने वाहन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जवाहर कालोनी निवासी विक्रम सिंह के मुताबिक, वह काफी समय से गौरक्षक दल के साथ जुड़ा हुआ है। शुक्रवार रात को उन्होंने अपने साथियों के साथ सेक्टर 55 इलाके में नाका लगा रखा था। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कुछ तस्कर गाय चुरा कर इसी तरफ आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें एक टाटा 407 आती हुई दिखाई दी। न
विज्ञापन
जदीक आने पर चालक ने रोकने की बजाए गाड़ी की गति बढ़ दी। गाड़ी में बैठे बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश नाके को तोड़ कर तेजी के साथ भागने लगे। उसने भी अपने साथी कर्मचारियों के साथ बदमाशों का पीछा शुरू कर दिए। बदमाश उनकी गाड़ी पर ईंट पत्थर बरसाने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी उन पर गोलियां भी बरसा रहे थे। बाद में तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गए। एसएचओ सेक्टर 55 इंस्पेक्टर नरेंद्र सांगवान ने बताया कि केस दर्ज कर हमलावरों ने की तलाश की जा रही है।