{"_id":"57a35c954f1c1b393a2b898f","slug":"fir-against-pti-of-school-on-beating-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीआई ने की छात्रों की लात-घूसों से पिटाई, जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीटीआई ने की छात्रों की लात-घूसों से पिटाई, जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में एक पीटीआई पर छात्रों को लात-घूसों से पीटने के आरोप का मामला सामने आया है। कोतवाली में दी गई तहरीर में एक छात्र के पिता ने पीटीआई पर बेटे को जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला नई आबादी निवासी रहीसुददीन चिश्ती का बेटा जाहिद मिहिर भोज इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता है।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को कॉलेज में पीटीआई ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर बेटे को लात-घूसों से पीटा। निजी अंग पर लात लगने से छात्र को गंभीर चोट आई और वह कुछ देर जमीन पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
पीटीआई ने कुछ अन्य छात्रों को भी पीटा। बाद में उसने घर पहुंचकर परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। परिजन छात्र को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार कराने के बाद घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई।
'मामले की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। कुछ लोग समझौता करने की भी बात कर रहे हैं। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।' -जितेंद्र कालरा, कोतवाली प्रभारी दादरी