फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fifth goon of D Company arrested by Delhi police

डी कंपनी का पांचवां गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, वसीम रिजवी की हत्या की साजिश में था शामिल

Sat, 28 Apr 2018 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Apr 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
 Fifth goon of  D Company arrested by Delhi police
arrested

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के पांचवें गुर्गे मुजीर जिलानी शेख को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार कर लिया है। वह शिया वक्फ बोर्ड लखनऊ के चेयरमैन वसीम रिजवी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल था। दिल्ली पुलिस के अधिकारी इसे बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि स्पेशल सेल डी कंपनी के चार गुर्गों सलीम, धर्मेेंद्र, अबरार व आरिफ को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ये दाऊद के खास छोटा शकील के कहने पर शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिजवी की हत्या की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दस दिन के रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुजीर को लेकर मुंबई जाएगी। माना रहा है कि हत्या की साजिश में अंडरवर्ल्ड के और शूटर भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह बड़ा मामला इसलिए है, क्योंकि इससे दाऊद इब्राहिम की भारत में एक बार फिर सक्रियता नजर आ रही है। मुजीर कुख्यात बदमाश है। उस पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह पहले से दाऊद इब्राहिम के लिए काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed