फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fears of big conspiracy, cartridges and weapons stolen from gun house

दिल्ली में गन हाउस से हजारों कारतूस और हथियार चोरी

Fri, 15 Apr 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
Fears of big conspiracy, cartridges and weapons stolen from gun house

दरियागंज इलाके में एक गन हाउस से हजारों कारतूस व हथियारों की चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के पीछे किसी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


पुलिस ने इसे काफी गंभीरता से लिया है और जांच में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है। दरियागंज थाना पुलिस ने इस बाबत चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजीव साहनी परिवार के साथ निजामुद्दीन ईस्ट इलाके में रहते हैं। दरियागंज के आसफ अली रोड स्थित एक इमारत की पहली मंजिल पर उनका सिंह गन हाउस है। पुलिस को दिए बयान में राजीव ने बताया कि वह सुबह दस बजे दुकान खोलते हैं और पांच बजे शाम में बंद कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1500 से ज्यादा कारतूस और दस एयर पिस्टल चोरी

Fears of big conspiracy, cartridges and weapons stolen from gun house
प्रतीकात्मक तस्वीर

बुधवार सुबह साढ़े दस बजे वह अपने दुकान पर पहुंचे तो एक ताला टूटा हुआ था, जबकि दो ताले लगे थे। दोनों ताला खोलकर वह दुकान के भीतर गए तो खिड़की का शीशा टूटा हुआ पाया और खिड़की खुली हुई थी। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि चोर बालकनी के जरिए कमरे में घुसे थे। गन हाउस से चोरों ने करीब 1500 से ज्यादा कारतूस और दस एयर पिस्टल चोरी कर लिए।

इतनी भारी मात्रा में कारतूस की चोरी होने के बाद पुलिस ने बड़ी साजिश से इंकार नहीं किया है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि पुलिस ने गन हाउस में चोरी होने की पुष्टि की है और मामले की जांच होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed