फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fear of threats ganrape victim teenager's home locked now

खौफ ऐसा कि गैंगरेप पीड़िता के परिवार ने बाहर से लगाया ताला, अंदर बैठा था पूरा परिवार

Fri, 24 Jun 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 24 Jun 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Fear of threats ganrape victim teenager's home locked now
दरवाजे पर लगा ताला - फोटो : डेमो पिक

मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में आरोपियों का नाम न लेने के लिए दलित किशोरी और उसके परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। शुक्रवार को महिला संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा तो घर पर ताला लगा हुआ था और पूरा परिवार घर के अंदर बैठा हुआ था।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल उसके दादा और बहन से मिलकर उसे पूरी तरह सहयोग का आश्वासन देकर आया है। वहीं, शनिवार को 164 के अंतर्गत बयान दर्ज करने के लिए उसे पुलिस सुरक्षा में घर से न्यायालय ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


गामा-2 में एक म्यूजिक सेंटर पर पिछले दिनों एक दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

पूरा परिवार घर के अंदर बैठा हुआ था

Fear of threats ganrape victim teenager's home locked now
rape - फोटो : demo pic

शुक्रवार को पीड़ित किशोरी से ग्रेटर नोएडा के महिला संगठन महिला शक्ति सामाजिक उत्थान मंडल का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जब मिलने पहुंचा तो घर पर ताला लगा हुआ था और पूरा परिवार घर के अंदर बैठा हुआ था।

संगठन की सदस्य रूपा गुप्ता ने बताया कि फोन पर उसके पिता से बात करने के बाद में बड़ी मुश्किल में किशोरी के दादा और उसकी बहन से प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हो पाई।

प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने बताया कि आरोपियों के मिलने वालों की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। वहीं, कई तरफ से दबाव बनाया जा रहा है कि किशारी आरोपियों के खिलाफ बयान न दे।

पुलिस सुरक्षा में होंगे 164 के तहत बयान दर्ज

Fear of threats ganrape victim teenager's home locked now
पु‌लिस
​महिला संगठन की सदस्या का कहना है कि पीड़ित किशोरी के परिजन बेहद डरे हुए हैं। वहीं, किशोरी तो इस कदर डरी है कि किसी से बातचीत भी नहीं करना चाहती। रिपोर्ट लिखे जाने के पहले दिन भी महिला संगठन कासना थाने पहुंची थी।

वहीं, महिला संगठन ने उनको किसी भी तरह की परेशानी पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सुभाष भाटी, किरण शर्मा, सीमा शर्मा, गुड्डी वर्मा, रूपा गुप्ता आदि मौजूद रहे। कासना थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के परिजन ने किसी भी तरह की धमकी मिलने की शिकायत नहीं की है। हालांकि, पुलिस अपनी तरफ से स्वयं कदम उठा रही है।

किशोरी को पुलिस सुरक्षा में शनिवार को सूरजपुर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करने के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान घर से लेकर न्यायालय और न्यायालय से वापस घर तक जाने के लिए किशोरी को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed