फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father of the daughter wife killed kick on the stomach

बेटी के शक में पत्नी ने नहीं कराया गर्भपात तो सास और पति ने पेट पर लात मार की हत्या 

Mon, 30 May 2016 12:55 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
father of the daughter wife killed kick on the stomach
गिरफ्तार - फोटो : getty

देश के प्रधानमंत्री एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं, वहीं राजधानी में एक महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे कोमहज बेटी होने के शक में मार दिया गया। हत्यारे कोई और नहीं अजन्मे बच्चे का पिता और दादी है, जिन्होंने पहले तो महिला को गर्भपात कराने का दबाव बनाया।

विज्ञापन


फिर तैयार न होने पर महिला के पेट पर लात मारकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने अपने पति और सास के खिलाफ दिल्ली के डाबड़ी थाने में शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की सास से पुलिस की पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हेमा (22) अपने पति हिमांशु यादव, सास राजेश और डेढ़ साल की बेटी के साथ राजापुरी में रहती है। हेमा ने वर्ष 2014 में हिमांशु से प्रेम विवाह किया था। वह कुछ दिन पहले दूसरी बार गर्भवती हुई। हेमा का आरोप है कि इस बात की जानकारी मिलने पर उसकी सास ने दूसरी भी बेटी होने की बात कहकर उसे गर्भपात करवाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सास ने मारी पेट पर लात और पति ने दीवार में मारा सर

father of the daughter wife killed kick on the stomach
पु‌लिस - फोटो : file photo

हेमा के मुताबिक, इसके बाद उसकी सास का रवैया बदल गया। वह उसे प्रताड़ित करने लगी। गत 27 मई की रात हेमा की सास और पति ने उसे जबरदस्ती गर्भपात करवाने को कहा। उनकी बात नहीं मानने पर दोनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

सास उसके पेट पर लात मारने लगी जबकि पति ने सिर को दीवार पर दे मारा। दीवार पर सिर लगने से चक्कर आने लगा। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और अपनी मां को दी। ससुराल से दो गली दूर रहने वाली हेमा की मां तुरंत वहां पहुंची। हेमा खून से लथपथ थी। 

परिवार वाले उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल होने से उसे माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। 

जहां पता चला कि हेमा का गर्भपात हो चुका है। पुलिस ने हेमा के बयान पर उसके पति और सास के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। हेमा का आरोप है कि उसकी सास ने ही पेट में पल रहे बच्चे की हत्या की है इसलिए उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed