{"_id":"5793beb74f1c1b711bc4bd6f","slug":"father-of-molesting-teenager-to-resist-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता से की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का पिता ने विरोध किया तो युवक ने साथियों के संग मिलकर उनसे मारपीट की। परिजन का आरोप है कि बादलपुर पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और मामला दर्ज नहीं कर रही।
विज्ञापन
शनिवार को किशोरी के पिता ने एसपी ग्रामीण ने अभिषेक यादव से मुलाकात कर मामला दर्ज कराने की मांग की। बादलपुर गांव निवासी किशोरी मायावती राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि उसके साथ कॉलेज जाते समय कुछ युवक आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। बुधवार शाम दो युवक घर के पास आकर उससे मोबाइल नंबर मांगकर परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
पिता के विरोध करने पर आरोपी युवक दोस्तों के संग मिलकर हवाई फायरिंग की और उससे मारपीट की। परिजन की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची पर मामला दर्ज नहीं किया।
शनिवार को किशोरी के परिजन एसपी देहात अभिषेक यादव से मिलकर मामला दर्ज करने की मांग की। एसपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।