फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father molested his daughter in gurugram

पत्नी की मौत के बाद बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था पिता, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 17 Apr 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 17 Apr 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
father molested his daughter in gurugram
डेमो पिक

पत्नी की मौत के बाद एक व्यक्ति अपनी 10 वर्षीय बेटी पर बुरी नीयत रखने और उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


फर्रूखनगर क्षेत्र के महचाना गांव में लावारिस घूम रही लड़की पर जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी। गांव की महिलाओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर महिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को कब्जे में ले लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह फर्रूखनगर के गांव खेड़ा खुर्रमपुर में बतौर किराए के मकान पर रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की मौत करीब तीन वर्ष पहले हो गई थी

father molested his daughter in gurugram
rape

उसकी मां की मौत करीब तीन वर्ष पहले हो गई थी। घर में पिता व एक सात वर्षीय भाई है। उसका पिता मजदूरी का कार्य करता है। वह हर रोज शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। 

जब वह इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने से मना करती है तो वह डराता-धमकाता है। 12 अप्रैल को पिता उसे व उसके भाई को लेकर महचाना गांव गए और किसी परिचित के घर सोए। 

सुबह पिता उसे वहीं छोड़कर तथा उसके भाई को साथ लेकर वहां से चले गए। गांव महचाना में लावारिस घूम रही इस बच्ची को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अपने साथ ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed