शराब पीकर चचेरे ससुर ने की अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में नशे में धुत्त 40 वर्षीय चचेरे ससुर ने मंगलवार रात महिला से छेड़छाड़ की। आरोपी ने पति और सास को जान से मारने की धमकी भी महिला को दी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय सलमा (बदला हुआ नाम) पति और सास के साथ कल्याणपुरी में रहती है। पति एक सरकारी अस्पताल में इंजीनियर है।
रात करीब 11 बजे की घटना
मंगलवार को सलमा का पति और सास किसी काम से बाहर गए थे। घर में सलमा और उसका चचेरा ससुर मौजूद थे।
सुबह से चचेरा ससुर शराब पी रहा था। आरोप है कि रात करीब 11:00 बजे उसने सलमा को अपने कमरे में बुलाया और बदसलूकी करने लगा। सलमा ने तुरंत यह बात सास और पति को बताई।
इससे नाराज आरोपी ने दोनों को जान से मारने की बात महिला से कही। सास और पति के घर आने के बाद पुलिस से शिकायत की गई।