फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father brutally killed two of his daughter in gurugram

पिता ने पहले बेरहमी से की बेटियों की हत्या फिर खुद फोन कर बुलाई पुलिस

Mon, 07 Aug 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 07 Aug 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
father brutally killed two of his daughter in gurugram
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार देर रात नशे में धुत एक कलयुगी पिता ने अपनी दो बेटियों के सिर में ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान जब उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों को बचाना चाहा तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पुलिस ने डॉक्टरों की बोर्ड से दोनों बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सीतामढ़ी बिहार निवासी मुकेश यादव अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के पालम विहार के क्यू ब्लॉक में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह क्षेत्र में पत्थर घिसाई का काम करता है। उसकी पत्नी सोनम घर पर ही रहती है। उसके 4 बच्चे हैं। मुकेश शराब पीने का आदी है, जिसके चलते पति पत्नी की अक्सर लड़ाई होती रहती थी। शनिवार को वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।

पत्नी के चरित्र पर था शक

father brutally killed two of his daughter in gurugram

यहां पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी के चरित्र व उसकी दो बच्चियों 3 वर्षीय पूजा व 5 वर्षीय नेहा को लेकर झगड़ा हुआ। इस पर उसने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए दो बच्चियों के सिर में ईंट मारकर उनकी हत्या कर दी।

बच्चियों को बचाने के लिए जब सोनम बीच में आई तो उसे भी उसने डंडो से पीट दिया। बच्चियों के सिर से खून निकलते देख उसने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो उनमें कोई हरकत नहीं हुई जिसके बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ।

इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में खुद फोन कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चियों के शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को डॉक्टरों की बोर्ड से दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।-इंस्पेक्टर शमसुद्दीन, थाना प्रभारी, बजघेड़ा पुलिस स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed