फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake id made and pics of a girl uploaded on facebook in gurugram

फेसबुक के जरिए कैसे करते हैं किसी लड़की को बदनाम, ये खबर खोल देगी आपकी आंख

Sat, 06 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 06 Jan 2018 10:41 AM IST
सार

- फर्जी आईडी बनाकर फेसबुर पर डाली आपत्तिजनक वीडियो
- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
fake id made and pics of a girl uploaded on facebook in gurugram

विस्तार

फेसबुक पर युवती के नाम से आईडी बनाकर उसकी फोटो लगाने व आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का मामला सेक्टर-37 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी युवती के पड़ोस में रहता था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में कहा कि वह खांडसा रोड पर रहती है। किसी व्यक्ति ने उसके नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उसकी फोटो प्रोफाइल पर लगाई है।
विज्ञापन


इस आईडी के जरिए अभद्र कमेंट तो किए ही जा रहे हैं साथ ही आईडी के जरिए आपत्तिजनक वीडियो भी अपलोड की जा रही है। इस पर पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले लड़के न रची साजिश

fake id made and pics of a girl uploaded on facebook in gurugram

​मामले को जांच में सही पाया गया जिस पर सेक्टर-37 थाना पुलिस को मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। सेक्टर-37 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले में एक आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल रूप से आगा का रहने वाला है और युवती के पड़ोस में रहता था। उसी ने उसके नाम पर आईडी बनाई थी और उसकी फोटो का प्रयोग किया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed